
मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए प्रदेश में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया नई आबादी मंदसौर में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में 532 युवाओं द्वारा भाग लिया गया। जिसमें से 399 युवाओं को अलग-अलग कंपनियों में रोजगार प्राप्त हुवा। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री ऋसव गुप्ता द्वारा कहा गया कि इन रोजगार मेलो के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को प्लेसमेंट के साथ युवाओं को रोजगार के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। इस रोजगार मेले में प्रदेश की 11 कंपनियों सहित दो संस्थाओं ने भाग लिया।