अन्न उत्सव का जिलास्तरीय आयोजन ऑडिटोरियम में बुधवार को

कलेक्टर ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

कटनी  राज्य शासन द्वारा गरीब कल्याण सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर 16 सितम्बर को मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के अन्तर्गत अन्न उत्सव मनाया जा रहा है। अन्न उत्सव के तहत मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 16 सितम्बर को दोपहर 12.30 बजे से राज्यस्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के नवीन पात्रताधारी 37 लाख हितग्राहियों को राशन वितरण का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म फेसबुक, ट्वीटर एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के क्षेत्रीय चैनल्स, दूरदर्शन, आकाशवाणी पर देखा और सुना जा सकेगा। राज्यस्तरीय समारोह के अलावा सभी जिला मुख्यालयों और नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों की राशन दुकानों पर भी नवीन पात्रताधारी परिवारों को राशन वितरण के कार्यक्रम समारोह पूर्वक होंगे।

            कटनी जिला मुख्यालय में बस स्टेण्ड के समीप नगर निगम के ऑडीटोरियम में अन्न उत्सव का जिलास्तरीय कार्यक्रम राज्य शासन के पूर्व मंत्री एवं विधायक विजयराघवगढ़ संजय सत्येन्द्र पाठक और विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया है। जिलास्तरीय कार्यक्रम 16 सितम्बर को प्रातः 10.30 बजे से प्रारंभ होगा।

            कलेक्टर शशिभूषण सिंह और सीईओ जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे ने मंगलवार की शाम ऑडीटोरियम पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का आयोजन स्थल पर निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस मौके पर एसडीएम बलबीर रमन, तहसीलदार मुनौव्वर खान, संदीप श्रीवास्तव, जिला आपूर्ति अधिकारी पी0के0 श्रीवास्तव, सहायक आपूर्ति अधिकारी के0एस0 भदौरिया, कार्यपालन यंत्री नगर निगम राकेश शर्मा भी उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें