कैमोर व्यापारी संघ के अध्यक्ष बने अंकुर ग्रोवर

(कैमोर)

कैमोर नगर में सर्वसम्मति से समस्त व्यापारियों द्वारा प्रतिष्ठित व्यापारी, युवा ऊर्जावान सक्रिय एवं कर्मठ अंकुर ग्रोवर को अध्यक्ष घोषित किया गया। कैमोर व्यापारी संघ का गठन श्री जैन कंपलेक्स खलवारा बाजार में आयोजित हुई बैठक मे लगभग नगर के समस्त व्यापारियों की मौजूदगी मे किया गया।|
कैमोर व्यापारी संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं सभी वरिष्ठ व्यापारियों के मार्गदर्शन में अपने दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करुगा और कैमोर व्यापारी संघ को नए आयाम देने का प्रयास करूंगा।
इस अवसर पर मनोहर लाल कटारिया, रमेश कुमार खरबंदा, जयराम बत्रा, शिव सिंह ठाकुर, मुकेश जैन, मदनलाल खेरा, आशीष (लालू) जैन, प्रदीप निगम, राजेश गुप्ता, दीपक परोहा, अब्दुल भाईजान, सचिन ग्रोवर, राजू गुप्ता, कैलाश गुप्ता, सिंपल अग्रवाल, शिव दयाल गुप्ता, अनिल गुप्ता, अमित गुप्ता, रिंकू निगम, मोनू खेरा, दीपक शुक्ला, राकेश यादव आदि गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट:-
गुलशन चक्रवर्ती के साथ कैमरामैन संत शरण सिंह

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें