एनजीओ ने एसडीएम पांढुर्णा को सौंपी 40 पी.पी.ई. किट –

( छिन्दवाड़ा )

कोविड-19 कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए एसडीएम पांढुर्णा सुश्री मेघा शर्मा को ग्रामीण आदिवासी समाज विकास संस्थान सौंसर के श्री विजय श्यामराव धवले  व श्री पंकज शर्मा ने 40 पी.पी.ई. किट प्रदाय की ।  इस अवसर पर संस्था के सर्वश्री विजय राऊत, अरुण शेंडे व विजय वनकर उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि संस्था द्वारा समुदाय आधारित पुनर्वास कार्यक्रम का संचालन पांढुर्णा विकासखंड के 25 ग्रामों में किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत दिव्यांगो के सशक्तिकरण, पुनर्वास, आजीविका और सर्वांगीण विकास के लिये कार्य किया जा रहा हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें