आत्मनिर्भर भारत अभियान के संबंध में लोगों को किया जागरूक
मंत्री श्री कमल पटेल जी के द्वारा आज ग्राम भुन्नास, आलनपुर, नांदरा का दौरा किया गया।उन्होंने ग्राम भूतनाथ में किसानों के साथ परिचर्चा की। किसानों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया। ग्राम आलनपुर में किसानों के द्वारा माननीय मंत्री महोदय का मूंग फसल के द्वारा तुला दान किया गया।ग्राम नांदरा में उन्होंने पंचायत भवन सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। जन समुदाय को संबोधित करते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के संबंध में लोगों को जागरूक किया।