धान एवं मोटा अनाज उपार्जन हेतु 4 अतिरिक्त पंजीयन केन्द्र बनाए गए –

( सतना )

कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान एवं मोटा अनाज के उपार्जन हेतु जिले के कृषकों के पंजीयन सेवा विपणन सहकारी समितियों के माध्यम से कराये जाने बावत जिला उपार्जन उप समिति द्वारा जाँच एवं परीक्षण उपरांत 4 अतिरिक्त पंजीयन केन्द्रों का निर्धारण किया गया है। जिले में अब कुल 72 पंजीयन केन्द्र बनाए गए है।
खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान उपार्जन हेतु बनाए गए अतिरिक्त पंजीयन केन्दों में विकासखंड नागौद में सेवा सहकारी समिति रौंड, सेवा सहकारी समिति बसुधा, सहकारी विपणन संस्था डाम्हा नागौद तथा विकासखंड मझगवां में सेवा सहकारी समिति मझगवां को कृषक पंजीयन केन्द्र बनाया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें