वनाधिकार पट्टा वितरण कार्यक्रम की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग 19 सितम्बर को –

( सतना )

कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने बताया कि जिला स्तरीय गरीब कल्याण पखवाड़ा कार्यक्रम 19 सितम्बर को दोपहर 12 बजे से टाउनहाल सेमरिया चौक मे वन अधिकार अधिनियम अन्तर्गत हितग्राहियों को वनभूमि का पट्टा वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमे वन अधिकार का पट्टा प्राप्त करने वाले हितग्राही गणमान्य नगारिक एवं जनप्रतिनिधिगण आदि सम्मलित होंगे। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा वेबकास्ट के माध्यम से सीधे हितग्राहियों से संम्बाद स्थापित किया जाना है। राज्य स्तर पर होने वाले कार्यकम के सीधे प्रसारण को लाइव दिखाने की व्यवस्था की गई है। आयोजित कार्यकम में कोविड़-19 विषयक प्रोटोकाल का अक्षरशः पालन किया जावेगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें