महिला वस्तिगृह के समीप अतिक्रमण हटाया –
( दमोह )
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री तरुण राठी के आदेशानुसार किल्लाई नाका रोड पर महिला बस्ती ग्रह के पास बड़ी संख्या में दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया था, जिसमें उनके द्वारा टीन टप्पर आदि रख लिए थे, जिनमें यह अपना व्यवसाय संचालित करते थे, जिसको बुधवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी कपिल खरे के निर्देशन में नपा ने पहुंचकर जेसीबी के माध्यम से मौके से हटवाया।
इसके पहले अनेक बार इन दिन दुकानदारों को अपना अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे अतिक्रमण कार्यवाही के पूर्व भी लगभग 6 घंटे पहले इनसे कहा गया था, लेकिन इनके द्वारा टीन- टपरों को नहीं हटाया गया, जिससे अतिक्रमण की कार्यवाही की गई।
इस अवसर पर अतिक्रमण प्रभारी संजय परिहार भगीरथ शर्मा सपन मिश्रा पप्पू जेसीबी मौजूद रहे।
