वर्षों से प्रतिक्षारत हितग्राहियों को पात्रता पर्ची मिलने से चेहरे पर आई मुस्कान “खुशियों की दास्ताँ” –
( शाजापुर )
जिला मुख्यालय पर संपन्न हुए अन्न उत्सव समारोह में वर्षों से प्रतिक्षारत हितग्राहियों को पात्रता पर्ची एवं खाद्यान्न मिलने से हितग्राहियों के चेहरे पर आई मुस्कान। प्रदेश सरकार की योजना के तहत पात्रता पर्ची से वंचित हितग्राहियों को सस्ती दर पर खाद्यान्न का लाभ देने के लिए की गई पात्रता पर्ची वितरण किया गया था। जिससे इन हितग्राहियों के चेहरो पर खुशियों का माहौल सुगमता से देखा जा सकता था।
जिला मुख्यालय पर समारोह में अतिथियों द्वारा टोकन स्वरूप श्रीमती साधना वर्मा, श्री सतीश भावसार, श्रीमती उषा देवी, श्रीमती पार्वती बाई, श्रीमती सिद्धी बाई, श्रीमती ममता परमार, श्रीमती ज्योति जैन, श्री रईस उद्दीन, श्री शहजाद खाँ एवं श्रीमती बरखा भावसार को पात्रता पर्ची एवं खाद्यान्न दिया गया। इसके अतिरिक्त शेष हितग्राहियों को नगर की शासकीय उचित मूल्य की दुकानों द्वारा लगाए गए स्टॉल से खाद्यान्न सामग्री एवं पात्रता पर्ची वितरित की गई।
