मुख्यमंत्री श्री चौहान 18 सितंबर को सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 22 लाख किसानों को लगभग 4 हजार 688 करोड़ रूपये की बीमा दावा राशि करेंगे हस्तांतरित

( देवास )

प्रमुख सचिव किसान कल्‍याण तथा कृषि ने सभी कलेक्‍टर्स को आवश्‍यक तैयारियों के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान उज्‍जैन जिले से  प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ 2019 फसल बीमा राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरण करेंगे। इस संबंध में प्रमुख सचिव किसान कल्‍याण तथा कृषि ने सभी कलेक्‍टर्स को निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री श्री चौहान सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 22 लाख किसानों को लगभग 4 हजार 688 करोड़ रूपये की बीमा दावा राशि हस्तांतरित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा चयनित जिलों के कृषकों से सीधा संवाद भी किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम का जिला एवं विकासखण्ड मुख्यालय स्तर पर लाइव टेलिकास्ट के माध्यम से कृषकों तथा स्थानीय जन प्रतिनिधियों को सीधा कार्यक्रम स्थल से जोड़ा जा सकेगा। वी.सी कक्ष में कोविड-19 गाइडलाइन का पूर्ण ध्यान रखा जाये। विकासखण्ड स्तर पर कृषि विभाग के विकासखण्ड कार्यालय, कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि विश्वविद्धालय, कृषि महाविद्यालय, मण्डी प्रांगण तथा बैंक शाखाओं पर डिस्प्ले की व्यवस्था कर कृषकों को कार्यक्रम से जोड़ा जाये। पात्र हितग्राहियों की सूची बीमा ऐजेन्सी के माध्यम से जिलों को उपलब्ध कराई जावेगी। कार्यक्रम के टेलिकास्ट के लिए एन.आई.सी के माध्यम से बेब कास्ट लिंक की सुविधा प्रदान की जायेगी। कार्यक्रम में कोविड-19 की गाईड-लाईन का पूर्ण ध्यान रखा जाये तथा कृषकों को जिला एवं ब्लाक कार्यालयों में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुये हेड सेनेटाईजर एवं मास्क का उपयोग सुनिश्चित किया जाये तथा ऐसे व्यक्ति जिनके पास मास्क नहीं है उन्हें कार्यक्रम स्थल पर मास्क उपलब्ध कराया जाये। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं जिले के अन्य सहयोगी अमले के साथ समन्वय कर उक्त कार्यक्रम को प्रत्येक स्तर पर सफलतापूर्वक संपन्न करायेंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें