चर कंटेनमेंट क्षेत्र में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट/इंसिडेट कमाण्डर /कटेंनमेंट प्रभारी नियुक्त –
( भिण्ड )
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह रावत ने आर्यनगर वार्ड क्र.5 भिण्ड जिसकी चतुर सीमा पूरब, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण में आबादी कंटेनमेंट ऐरिया तहसीलदार एवं कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री अशोक गोवाडिया को बनाया गया है। इनके सहयोग में लोक निर्माण विभाग भिण्ड के उपयंत्री श्री कमलेश कुमार शर्मा को लगाया गया है। वार्ड क्र.6 तमोली मोहल्ला भिण्ड जिसकी चतुर सीमा पूरब, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण में आबादी कंटेनमेंट ऐरिया तहसीलदार एवं कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री अशोक गोवाडिया को बनाया गया है। इनके सहयोग में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के उपयंत्री श्री हरेन्द्र सिंह को लगाया गया है। वार्ड क्र.30 सुभाष नगर भिण्ड जिसकी चतुर सीमा पूरब में गली, पश्चिम, उत्तर में आबादी व गली, दक्षिण में आबादी कंटेनमेंट ऐरिया तहसीलदार एवं कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री अशोक गोवाडिया को बनाया गया है। इनके सहयोग में पीआईयू1एमआरआरडीए भिण्ड श्री राजेश श्रीवास को लगाया गया है। वार्ड क्र.02 मेहगांव जिसकी चतुर सीमा पूरब, पश्चिम में आबादी, उत्तर में खेती, दक्षिण में खाली जगह कंटेनमेंट ऐरिया तहसीलदार एवं कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री आशीष खरे को बनाया गया है। इनके सहयोग में उपयंत्री नगर परिषद मेहगांव श्री प्रशांत सिंह को लगाया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन भिण्ड अपने अपने विभागीय माध्यमों से उक्त आदेष का व्यापक प्रचार-प्रसार तथा संबंधितों को पाबंदित कराना सुनिष्चित करें। यह आदेष तत्काल प्रभाव से लागू होकर आगामी आदेष तक लागू रहेगा।
