जनपद पंचायतों में स्व-सहायता समूहों को ऋण पत्र वितरित

( रायसेन )

गरीब कल्याण पखवाड़े के तहत भोपाल में आयोजित ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्व-सहायता समूहों को वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 150 करोड़ रूपए के ऋण का वितरण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद भी किया। रायसेन जिले में सभी जनपद पंचायत में ऋण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सीईओ जिला पंचायत, सीईओ जनपद पंचायत तथा एनआरएलएम के जिला अधिकारी श्री राजा द्वारा ऋण पत्र वितरित किए गए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें