गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने जिला चिकित्सालय में मदर चाईलड केयर यूनिट एवं कोविड वार्ड का किया लोकार्पण –
( दतिया )
|
गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थतियों में कोरोना काल में चिकित्सों, नर्सो, पैरामेडीकल स्टॉफ द्वारा मरीजों की जो सेवा की है वह काविले तारीफ है। हम सबका दायित्व है कि इनका अभिवादन एवं स्वागत करें। डॉ. मिश्र ने चिकित्सकों से आग्रह किया कि मरीजों के प्रति उनका सेवा भाव ऐसा हो कि मरीज उसे एहसास भी करें उन्होंने कहा कि कोरोना के प्रकरण तेजी से बढ़ रहे है लेकिन रिकवरी रेट भी बड़ा है। चिकित्सकों का दायित्व है कोरोना से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने में अपनी अहम भूमिका निभा सकते है। गृह मंत्री ने कहा कि जिला चिकित्सालय में कोरोना के मरीजों को ईलाज के सुविधा मिले इसके लिए कोरोना के मापदंड़ों के अनुरूप कोविड वार्ड बनाया गया है। जिसमें उपचार की सभी सुविधायें प्रदाय की गई है। कार्यक्रम के शुरू में जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. एसएन शाक्य ने स्वागत भाषण देते हुए बताया कि जिला चिकित्सालय में 73 लाख 8 हजार की लागत से मदर चाईल्ड यूनिट और 92 लाख की लागत से निर्मित 12 विस्तरों वाले कोविड 19 आईसीयू वार्ड का निर्माण किया गया है। जिसका आज लोकार्पण गृह मंत्री द्वारा किया गया है। कार्यक्रम में जिला पंचायत की प्रशासकीय समिति की प्रधान श्रीमती रजनी पुष्पेन्द्र रावत, भाजपा के जिला महामंत्री श्री विपिन गोस्वामी, श्री रामबहादुर सिंह गुर्जर, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री योगेश सक्सैना, अपर कलेक्टर श्री विवेक रघुवंशी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएन उदयपुरयिया के अलावा सर्वश्री कालीचरण कुशवाहा, भरत यादव, प्रशांत ढेंगुला, मान सिंह कुशवाहा, अतुल भूरे चौधरी, बल्लू सिंधी, मुलू उपाध्याय, अजय दुबे सहित अन्यजन उपस्थित रहे। |
