संभाग के 14 पोषण पुनर्वास केन्द्रों में 408 कुपोषित बच्चों का उपचार –
( श्योपुर )
चंबल संभाग के संचालित 14 पोषण पुनर्वास केन्द्रों में कुपोषित 408 बच्चों को भर्ती करके उपचार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चंबल संभाग में 27 परियोजनओं में 14 पोषण पुनर्वास केन्द्र स्थापित हैं। इनमें से भिण्ड जिले की 10 परियोजनाओं में 60 बिस्तर क्षमता वाले 5 पोषण पुनर्वास केन्द्र स्थापित हैं। इनमें अप्रेल से लेकर अगस्त तक 117 बच्चों को भर्ती करके उपचार किया गया। इसी तरह मुरैना जिले की 11 परियोजनाओं में 70 बिस्तर क्षमता वाले 6 पोषण पुनर्वास केन्द्रों में 167 बच्चों को भर्ती करके उपचार किया गया। श्योपुर जिले की 6 परियोजनाओं में संचालित 60 बिस्तर वाले 3 पोषण पुनर्वास केन्द्र जुलाई से लेकर अगस्त तक 124 बच्चों को भर्ती करके उपचार किया गया।
