मुख्यमंत्री ने प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के दौरान सराहा, जिले की ताराबहन की उपलब्धियों को (खुशियों की दास्तां) –

( बड़वानी )

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने शनिवार को आयोजित ‘‘सशक्त महिलाएं-सशक्त मध्यप्रदेश‘‘ के राज्य स्तरयी कार्यक्रम के दौरान बड़वानी जिले की श्रीमती तारा बहन कोचले के भी साहस, सशक्तिकरण हेतु किये गये उनके कार्यो-प्रयासों का उल्लेख करते हुए भूरी-भूरी प्रशंसा की है। इसका श्रेय श्रीमती तारा कोचले ने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को ही दिया है। उनका कहना है कि जब प्रदेश के मुखिया अपनी बहनों पर इतना विश्वास करके प्रतिमाह 150 करोड़ रुपये दे रहे है तो उन जैसी महिलाओं का आत्मविश्वास तो बढ़ेगा ही और वे सफलता के शिखर पर पहुंचेगी ही।
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने शनिवार को मिन्टो हाल भोपाल में आयोजित इस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित स्व-सहायता समूह की महिलाओं एवं वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सम्पूर्ण प्रदेश की जुड़ी महिलाओं को बताया कि स्व-सहायता समूह से जुड़ने के पश्चात् किस प्रकार बड़वानी के ग्राम भीलखेड़ा की रहवासी श्रीमती तारा बहन ने ऋण लेकर मनिहारी की दुकान प्रारंभ की, पति को भी इससे जोड़ा फिर समूह से ऋण लेकर ठेलागाड़ी खरीदी और मनिहारी एवं ज्वेलरी व्यवसाय को बढ़ाया। तत्पश्चात् बैंक से मिले 1 लाख के ऋण लेकर रेफ्रिजरेटर खरीदा और घर से ही कुल्फी, पेप्सी, कोलडिंªक्स का व्यवसाय करने लगी। फिर बैंक से ऋण लेकर पति को गन्ना ज्यूस की चरखी लगवा दी। आज इतने उपक्रम के पश्चात् उनकी जिंदगी की गाड़ी सफलता की राह पर बहुत आगे निकल गई है। अब वे अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ा रही है वही रिश्तेदारी-खरीददारी करने हेतु स्वयं की स्कूटी से आने जाने लगी है। इस प्रकार ताराबहन ने स्व-सहायता समूह से जुड़कर स्वयं एवं अपने परिवार को सशक्तिकरण कर, समाज के सामने एक मिसाल पेश की है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें