
जिस जमीन पर वर्षों से काबिज थे, परंतु उसका मालिकाना हक नहीं था। जब मध्यप्रदेश सरकार के निर्णय के अनुसार वनाधिकार पट्टा देने का निश्चय किया गया और श्री धनसिंह गौंड़ को वनाधिकार पट्टा मिल गया, तो भूमि के मालिक बन जाने से वे बहुत खुश हैं। जिले की नरसिंहपुर तहसील की ग्राम पंचायत पस्ताना के ग्राम पिंडरई के श्री धनसिंह गौंड़ पिता सूरत गौंड़ को 0.779 हेक्टर भूमि का पट्टा वनाधिकार उत्सव में प्रदान किया गया। श्री धनसिंह गौंड़ पट्टा पाकर भूमि के मालिक बन गये। पट्टा मिलने पर वे काफी खुश नजर आये। उन्होंने बताया कि भूमि का पट्टा मिल जाने से अब बेफिक्र होकर वे आसानी से खेती कर सकेगें। अब उन्हें शासन से सिंचाई सुविधाओं का लाभ भी मिल सकेगा। श्री धनसिंह गौंड़ इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रतिइ धन्यवाद प्रकट करते हैं।