श्री सुरेश पत्रकारिता विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे

( भोपाल )

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मिले पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय ,भोपाल के नव पदस्थ कुलपति श्री केजी सुरेश ने सौजन्य भेंट की। कुलपति श्री सुरेश ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को विश्वविद्यालय के अकादमिक विकास के संबंध में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आशा व्यक्त की कि श्री सुरेश पत्रकारिता विश्वविद्यालय को नई ऊँचाइयों पर ले जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री सुरेश को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जब वे सांसद थे तब श्री सुरेश से नई दिल्ली में अक्सर भेंट हो जाया करती थी। पत्रकारिता के दीर्घ अनुभव के साथ वे गंभीर और विचारवान व्यक्तित्व के धनी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्री सुरेश के कुलपति के रूप में पदस्थ होने से यह विश्वविद्यालय निश्चित ही अलग प्रतिष्ठा बनाएगा। मध्य प्रदेश के मीडिया जगत, जनसंपर्क विभाग और देश-प्रदेश के मीडिया संस्थानों को इस केंद्र से शिक्षित, प्रशिक्षित अच्छे विद्यार्थी मिल सकेंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें