कलेक्टर ने किया आयुर्वेद कॉलेज और मनमोहन

( जबलपुर )

नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण, कोरोना मरीजों के उपचार के लिए जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश

कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने आज रविवार को ग्वारीघाट स्थित शासकीय आयुर्वेद कॉलेज अस्पताल और मनमोहन नगर माढ़ोताल स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निरीक्षण कर यहाँ हल्के लक्षण वाले कोरोना मरीजों के उपचार के लिए जरूरी व्यवस्थायें शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं । श्री शर्मा ने निरीक्षण के दौरान आयुर्वेद अस्पताल ग्वारीघाट तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन मनमोहन नगर के विभिन्न वार्डो और कक्षों का मुआयना भी किया। उन्होंने कहा कि यहां ऑक्सीजन युक्त बेड के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई लाइन डालने का काम तत्काल प्रारम्भ कर दिया जाये। कलेक्टर ने मनमोहन नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना मरीजों के उपचार के लिये आवश्यक अमले की तैनाती की प्रक्रिया भी प्रारम्भ करने के निर्देश स्वास्थ विभाग के अधिकारियों को दिये हैं । निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रत्नेश कुररिया भी मौजूद थे ।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें