जिला जेल से 25 बंदी स्थानांतरित किए गए –
( हरदा )
उप अधीक्षक जिला जेल हरदा ने जानकारी देते हुए बताया कि जेल मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के आदेशानुसार कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु ओवरक्राउडिंग कम करने की दृष्टि से जिला जेल हरदा से 20 सितंबर 2020 को 25 बंदी सब जेल पिपरिया स्थानांतरित किए गए। उन्होंने बताया कि सब जेल पिपरिया के इनकमिंग टेलीफोन क्रमांक 07576- 224425 पर इस जेल से भेजे गए विचाराधीन बंदियों के परिजन सप्ताह में दो बार बंधुओं से पांच 5 मिनट बात कर सकेंगे।
