जिला सहकारी बैंक की साधारण सभा की बैठक सम्पन्न –
( रतलाम )
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. की 71 वीं साधारण सभा बैंक प्रशासक श्री पी.एन. गोडरिया की अध्यक्षता में बैंक के प्रधान कार्यालय में सम्पन्न हुई जिसमें बैंक महाप्रबंधक श्री आलोक जैन द्वारा बैंक का वार्षिक लेखा-जोखा तथा वर्ष 2021-22 की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई।
श्री जैन ने बताया कि इस वर्ष बैंक द्वारा 218.28 लाख का शुद्ध लाभ अर्जित किया गया है। बैंक की वर्तमान अंशपूंजी 4371.19 लाख एवं अमानतें 47451.91 लाख तथा बैंक की कार्यशील पूंजी 78477.53 लाख है। इस वर्ष बैंक की वसूली 76.81 प्रतिशत रही है। चालू वित्तीय वर्ष में बैंक वसूली का लक्ष्य 80 प्रतिशत रखा गया है। इस वर्ष भी सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। बैंक प्रदेश के चुनिन्दा सहकारी बैंकों में होकर निरन्तर प्रगति की ओर अग्रसर है।
आगामी वर्ष में बैंक द्वारा शाखाओं में एटीएम लगाए जाना प्रस्तावित है। बैकं द्वारा संबंद्ध पैक्स संस्थाओं में कृषकों हेतु खाद का पर्याप्त भण्डारण किया या है। सभा को बैंक प्रतिनिधि श्री नन्दकिशोर शर्मा, श्री कीर्तिशरणसिंह, श्री सूर्यनारायण उपाध्याय, श्रीमती उषा भार्गव, श्री के.सी. मोदी ने भी संबोधित किया।
