यूपी सरकार का ऐलान, राज्य के इन क्षेत्रों में बनेगी फिल्म सिटी, मिलेगा रोजगार को बढ़ावा

Uttar Pradesh: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्मी हस्तियों के साथ बैठक के बाद यमुना अथॉरिटी के प्लान पर मु्हर लगा दी है और कहा है कि यमुना अथॉरिटी ही बनाएगी गौतम बुद्ध नगर में फिल्म सिटी का निर्माण करेगी. मुख्यमंत्री ने यमुना अथॉरिटी के प्रेजेंटेशन की सराहना की और कहा कि यही वो सर्वश्रेष्ठ जगह है, जहां फिल्म सिटी बनाई जाएगी. Also Read – कंगना और महेश भट्ट की इस वायरल तस्वीर ने मचाई सनसनी, राखी सावंत ने शेयर की फोटो

फिल्मी दुनिया में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मचे तूफान के बीच यूपी में फिल्म सिटी बनाए जाने को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बॉलीवुड के तमाम अहम चेहरों और फिल्म प्रोड्यूसरों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की और इस बैठक के बाद ऐलान किया कि ग्रेटर नोएडा में फिल्म सिटी का निर्माण होगा. Also Read – यूपी में फिल्म सिटी को लेकर बॉलीवुड के जाने-माने चेहरों के साथ CM योगी आदित्यनाथ की मुलाकात, निकल कर आएगी बड़ी बात!

बता दें कि उत्तरप्रदेश में फिल्म सिटी निर्माण के एलान के बाद से ही बॉलीवुड के सितारे और प्रोड्यूसर काफी उत्साहित हैं. आज मुख्यमंत्री के साथ लखनऊ में हुई बैठक में परेश रावल व अनुपम खेर सहित फिल्म जगत की कई मशहूर हस्तियां वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुईं. इससे पहले जाने-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे. Also Read – ड्रग चैट में दीपिका का नाम आने पर कंगना ने किया कटाक्ष बोलीं- हाई सोसायटी के बच्चे पूछते हैं- माल है क्या?

कंगना रणौत, रविकिशन सहित कई सितारों ने की थी तारीफ

बता दें कि फिल्म सिटी निर्माण के एलान के बाद से राजनीतिक हलकों से लेकर फिल्म जगत में इसकी चर्चा है. फिल्म सिटी निर्माण के एलान के बाद गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने योगी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया था और फिर अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी योगी सरकार के इस फैसले की तारीफ करते हुए कहा कि हॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री की तरह हमारे यहां पर भी एक इंडस्ट्री और कई फिल्म सिटी होनी चाहिए. यह एक शानदार फैसला है. इसके बाद फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर भी लखनऊ आए और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी.

UP: योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान-ग्रेटर नोएडा में बनेगी फिल्म सिटी, कंगना ने की थी तारीफ

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें