अरुणेश सिंह बघेल के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर
( विजयराघवगढ़)
विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक लाल राजेंद्र सिंह बघेल के सुपुत्र लाल अरुणेश सिंह बघेल का लंबी बीमारी के उपरांत अचानक निधन हो गया। इस दुखद खबर को सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
उनका पार्थिव शरीर, दिल्ली नोएडा से उमरिया तक एयर एंबुलेंस से एवं उमरिया से विजयराघवगढ़ उनके निज निवास पर एंबुलेंस के माध्यम से लाया गया। सूत्रों के द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार पूर्व राज्य मंत्री एवं वर्तमान क्षेत्रीय विधायक माननीय संजय सत्येंद्र पाठक की पार्थिव शरीर को दिल्ली नोएडा से लेकर निज निवास तक लाने में महत्वपूर्ण भुमिका रही। अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि देने समस्त राजनैतिक जनप्रतिनिधि समस्त विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सदस्य इस आकस्मिक दुख में बघेल परिवार के साथ निरंतर बने रहे । संस्कार उपरांत निवर्तमान अध्यक्ष नगर परिषद कैमोर गणेश राव ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की ।
रिपोर्ट:- जागेश्वर प्रसाद मिश्रा साथ कैमरामैन संत शरण सिंह विजयराघवगढ़

