मुख्यमंत्री का किसानों से संवाद-अनेक किसानों ने रेडियो पर सुना संवाद

( भोपाल )

किसानों ने शंकाओं के समाधान पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया,4 हज़ार की अतिरिक्त किसान सम्मान निधि से प्रसन्न है किसान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कृषि को लाभ का धंधा बनाने और संसद द्वारा पारित कृषि विधेयकों पर किसानों से संवाद कार्यक्रम को फंदा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत परवलिया सड़क के अनेक किसानों ने भी सुना और कहा कि मुख्यमंत्री जी की बातों के बाद विधेयकों पर उनकी शंकाओं का समाधन हुआ है।

   मुख्यमंत्री श्री चौहान के किसानों से संवाद कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी से किया गया। उन्होंने विधेयकों से सम्बंधित अनेक

प्रश्नों और शंकाओं का समाधान किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि अब किसानों को उनकी मर्जी से अपनी उपज बेचने की आजादी होगी। उन्होंने कहा कि न ही मण्डिया बन्द होगी और न ही न्यूनतम समर्थन मूल्य बन्द किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग किसानों के बीच भरम फैला रहे हैं।

   मुख्यमंत्री की चर्चा सुन रहे किसान श्री मनोहर पाटीदार ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने उनकी सभी शंकाओं का समाधान किया है।उनका कहना था कि चाहे कांट्रेक्ट पर फसल बेचने या व्यापारी को फसल बेचने से किसानों का अहित नही होगा और मंडी तथा समर्थन मूल्य तो है ही।उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा कृषक सम्मान निधि में दो किस्तों में 4 हज़ार रुपये और दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर पंचायत भवन में रेडियो पर अनेक किसानों ने मुख्यमंत्री जी का संवाद सुना। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री झरिया भी उपस्थित थे।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें