मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वर्चुअल कार्यक्रम में किया मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का शुभारंभ
( छिन्दवाड़ा )
मुख्यमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम को छिन्दवाड़ा देखा और सुना गया जिले के 20 किसानों को प्रतीकस्वरूप किसान सम्मान निधि की 2-2 हजार रूपये की राशि के किये गये चेक वितरित, छिन्दवाड़ा जिला प्रदेश में किसानों के पंजीयन की दृष्टि से प्रथम स्थान पर
|
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान के वर्चुअल कार्यक्रम के बाद कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला पंचायत की प्रशासकीय समिति की प्रधान श्रीमती कांता ठाकुर, कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेंद्र सिंग नागेश, अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड और राजस्व अनुविभागीय अधिकारी श्री अतुल सिंह द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत पंजीकृत किसान सर्वश्री तारासिंह रघुवंशी, गोलाल चंद्रवंशी, गोकल, मोतीलाल यादव, गुलाबचंद कुशवाह, महेश पटेल, जलसू परतेती, जीवन बघेल, सुखदयाल, हरदयाल, देवीलाल डेहरिया, सालिकराम इवनाती, मोहन इवनाती, परसराम उइके, सुमरसिंह, सचिन भादे, लखन खरपुसे, निपेश साहू, ऋषि कुमार सोनी और अजाबराव भादे को प्रतीकस्वरूप किसान सम्मान निधि की 2-2 हजार रूपये की राशि के चेक वितरित किये गये। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री जे.आर.हेड़ाउ, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री एन.एस.बरकडे, अधीक्षक भू-अभिलेख श्रीमती स्मृति खंडेलवाल अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री प्रकाश भंडारे, तहसीलदार सर्वश्री महेश अग्रवाल, वीरसिंह धुर्वे व श्रीमती मीना दशरिया, अन्य अधिकारी व कर्मचारी और जिले की सभी तहसीलों से आये लाभार्थी किसान उपस्थित थे। |
