लोगों को जागरूक करने के लिए स्वच्छता रथ हुआ रवाना

 ( पन्ना )

जिले में 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक पेयजल एवं स्वच्छता पखवाडे का आयोजन

     संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय से स्वच्छता रथ को कलेक्टर श्री संजय कुमार मिश्र एवं जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री रविराज सिंह यादव ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रथ ग्रामीण अचंलों में भ्रमण कर पेयजल का परीक्षण एवं स्वच्छता का संदेश देगा। यह रथ जल जीवन मिशन के अन्तर्गत रवाना किया गया। प्रदेश के साथ जिले में भी ग्रामीण अंचलों में भ्रमण के लिए रथ रवाना किया गया। रथ पेयजल स्त्रोतों के जल नमूने एकत्रित कर उनका जिला एवं उप खण्ड स्तर पर प्रयोगशाला में जैविक एवं रसायनिक परीक्षण करेगा। पेयजल स्त्रोतों के आसपास स्वच्छता सर्वेक्षण एवं प्रदूषण संबंधी जौखिम का आकलन किया जाएगा। ग्राम पंचायतों को प्रदाय की गयी फील्ड टेस्ट किट से ग्राम पंचायत स्तर पर ही ग्राम रूट वर्कर द्वारा पेयजल स्त्रोतों के जल का रसायनिक परीक्षण किया जाएगा। रथ रवानगी के अवसर पर श्री ओ.पी. वर्मा अधीक्षण यंत्री, श्री एमपी. उरमलिया कार्यपालन यंत्री, श्री गौरव सर्राफ सहायक यंत्री के साथ अध्यक्ष जिला सहकारी मुद्रणालय पन्ना श्री बृजेन्द्र गर्ग, जनपद पंचायत पन्ना के उपाध्यक्ष श्री अरविंद सिंह यादव, श्री राजेन्द्र दुबे एवं संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें