‘‘आत्मा’’ योजना के तहत कृषि तकनीकी, उपज एवं उत्पादकता के आधार पर कृषक समूह पुरस्कार हेतु करें आवेदन

( सीधी )

आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर

  उप संचालक सह परियोजना संचालक आत्मा डॉ. राजेश सिंह चौहान द्वारा सीधी जिले के समस्त कृषकों को सूचित किया गया है कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ‘‘आत्मा’’ योजना के तहत मूल्यांकन वर्ष 2019-20 की गतिविधियों के आधार पर कृषक समूह पुरस्कार हेतु कृषकों द्वारा अपनाई गई कृषि तकनीकी, उपज एवं उत्पादकता के आधार पर इच्छुक कृषक या कृषक समूह आवेदन दिनांक 30 सितम्बर 2020 तक कर सकते है, जिसमें जिले के विभिन्न पॉच इन्टरप्राईजेज (कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य एवं कृषि अभियांत्रिकी) गतिविधियों के एक-एक समूह को मूल्यांकन समिति की अनुशंसा पर 20 हजार रूपये का पुरूस्कार प्रदाय किया जावेगा। पुरूस्कार के विषय में निर्णय लेने का पूर्ण अधिकार कलेक्टर सह अध्यक्ष ‘‘आत्मा’’ गवर्निंग बोर्ड आत्मा को रहेगा।

परियोजना संचालक आत्मा द्वारा कृषकों से अनुरोध किया गया है कि पुरूस्कार हेतु निर्धारित प्रपत्र प्रत्येक विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर (बी.टी.एम.) से तथा परियोजना संचालक ‘‘आत्मा’’ समिति जिला सीधी से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन भरकर दिनांक 30 सितंबर 2020 तक वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर (बी.टी.एम.) विकासखण्ड सीधी, रामपुर नैकिन, मझौली, कुसमी एवं सिहावल कार्यालय में शाम 05 बजे तक जमा कर सकते हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें