सांसद आदर्श गाँव बंडा में खेल कूद सामग्री वितरण एवं हिंदी दिवस कार्यक्रम का आयोजन

कटनी  नेहरु युवा केंद्र कटनी (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वाधान में आदर्श गाँव बंडा में हिंदी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच गणेश प्रसाद सोनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नेहरु युवा केंद्र की जिला समन्वयक कु. कीर्तिका कुहर ने नेहरु युवा केंद्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने गाँव में युवा मंडल गठन कर गाँव के सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यो में अपना अमूल्य योगदान देकर गाँव की युवा प्रतिभाओ को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने के लिए आवाहान किया। उन्होने कहा कि  आप अपने गाँव में ऐसे युवाओ का सर्वेक्षण करे जो मोटर मेकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, ड्राइविंग, टेलरिंग, मोबाइल रिपेयरिंग, बढईगिरी/फर्नीचर आदि कार्यो में कुशल है, उन्हें सरकार उनके कुशलता के आधार पर रोजगार देने का प्रयास कर रही है।

            इस अवसर पर हिंदी दिवस पखवाडा के दौरान कार्यक्रम में सरपंच श्री सोनी ने हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार एवं दैनिक कार्यो में इसकी उपयोगिता के बारे में चर्चा की। हिंदी पखवाडा के अवसर पर नशा मुक्ति विषय पर निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा उपस्थित युवाओ को कैरम बोर्ड, बॉलीलबाल, फुटबॉल, बेडमिन्टन रैकेड, नेट आदि खेल कूद सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बंडा के सचिव धर्मेन्द्र सिंह, समाज सेवी हीरामणि, रोजगार सहायक रामदयाल कोरी, नेहरु युवा केंद्र राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक धीरेन्द्र द्विवेदी एवं कृष्णा परौहा, ग्रामीण जन आदि की उपस्थिति रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें