चरणबद्ध तरीके से कुपोषण दूर करने आगामी तीन वर्षों के लक्ष्य निर्धारित

पोषण अभियान पर मीडिया वेबीनार कार्यशाला सम्पन्न

कटनी  भारत सरकार द्वारा कुपोषण दूर करने जीवन चक्र एप्रोच अपनाकर चरणबद्ध ढंग से पोषण अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत कुपोषण को चरणबद्ध तरीके से दूर करने के लिये आगामी तीन वर्षों के लिये लक्ष्य निर्धारित किये गये हैं। इस आशय की जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नयन सिंह ने पोषण माह में वेबकास्टिंग के माध्यम से आयोजित मीडिया वेबीनार (कार्यशाला) में दी। इस मौके पर जिले के मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों ने जूम एप के माध्यम से अपनी सहभागिता प्रदान की।

            मीडिया वेबीनार कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने पोषण की कार्ययोजना की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुये बताया कि कुपोषण को चरणबद्ध तरीके से दूर करने आगामी तीन वर्षों के लक्ष्य तय कर जिले से लेकर आंगनबाड़ी केन्द्र स्तर तक की कार्ययोजना क्रियान्वित की जा रही है। उन्होने बताया कि जन्म से 6 वर्ष के बच्चों में ठिगनापन की दर में प्रतिवर्ष 2 प्रतिशत की कमी लाना, कम वजन के बच्चों की दर में 2 प्रतिशत की कमी, 6 माह से 59 माह तक के बच्चों में एनीमिया की दर 3 प्रतिशत प्रतिवर्ष कम करना, महिलाओं और बालिकाओं में एनीमिया की दर प्रतिवर्ष 3 प्रतिशत कम करना और जन्म के समय कम वजन के बच्चों की दर को प्रतिवर्ष 2 प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में कुपोषण दूर करने नवाचार के रुप में मातृत्व भोग, हमजोली, तृतीय आहार वितरण, गर्भवती कुंडली और सहयोग से सुपोषण कार्यकम चलाये जा रहे हैं। मीडिया वेबीनार में पत्रकार और मीडिया की ओर से प्रस्तुत जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें