ब्रेकिंग न्यूज़ क्षेत्रीय विधायक ने दिया एसीसी कैमोर को 2 अक्टूबर तक का समय
एसीसी स्वयं करें जर्जर रोड का निर्माण या छोड़े रोड का स्वामित्व
( कैमोर )
विगत दिनों आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ के माध्यम से एसीसी कार्यक्षेत्र की जर्जर रोड का मुद्दा उठाया गया था जिसमे सभी जनप्रतिनिधियों ने संबंधित विषय में अपनी सहभागिता दर्शाई। इसी श्रंखला में पूर्व राज्य मंत्री एवं वर्तमान क्षेत्रीय विधायक माननीय संजय सत्येंद्र पाठक का तत्काल कैमोर आगमन हुआ जिसमें उन्होंने एसीसी के संबंधित अधिकारियों, नगर के जनप्रतिनिधियों, सभी पत्रकार साथियों के साथ एक आवश्यक बैठक ली। माननीय विधायक ने एसीसी के संबंधित अधिकारियों को एक सुनिश्चित अवधि दो अक्टूबर तक का समय तय करते हुए कहा कि जर्जर रोड के सुधार कार्य को गंभीरता पूर्वक लीजिए। अब यह मुद्दा मेरे संज्ञान में आया है और मैं कैमोर के क्षेत्रवासियों को और तकलीफ में नहीं देख सकता। ज्ञात हो कि क्षेत्रीय विधायक माननीय संजय सत्येंद्र पाठक संजू भैया के नाम से सुप्रसिद्ध है और क्षेत्रवासियों की किसी भी सार्वजनिक या व्यक्तिगत समस्या की खबर लगते ही तत्काल उसका समाधान करते हैं। क्षेत्र की जनता को अपने संजू भैया पर अत्यंत गर्व है।
रिपोर्ट: गुलशन चक्रवर्ती के साथ कैमरामैन संत शरण सिंह आरपी के पी इंडिया न्यूज़ कैमोर

