स्कूल की फीस माफ करने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन

( कैमोर )

क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों द्वारा एसडीएम सुश्री प्रिया चंद्रावत को ज्ञापन देते हुए कहा गया है कि देश व प्रदेश कोविड-19 की महामारी की चपेट में है एवं ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर अभिभावकों से स्कूल की फीस ट्यूशन के नाम से वसूलना अनुचित एवं अभिभावकों का आर्थिक शोषण है इसलिए स्कूलों की फीस माफ की जाए । ज्ञापन देने में भाजपा विधायक प्रतिनिधि मनोज द्विवेदी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव पंडित श्याम तिवारी, जन प्रतिनिधि गुरदीप सिंह बेदी, कांग्रेसी नेता एवं पूर्व पार्षद कुक्कू मौलाना सहित अभिभावकगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: गुलशन चक्रवर्ती के साथ कैमरामैन शिवम सेन आर पी के पी इंडिया न्यूज़ कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें