परियोजना अधिकारी रीठी ने लिया अश्विनी को गोद

कटनी  राष्ट्रीय पोषण माह के समापन पर जिले की सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्नेह सरोकार कार्यक्रम का आयोजन कर कम वजन के बच्चों को पोषण के लिये गोद लिया गया। महिला बाल विकास परियोजना रीठी अन्तर्गत परियोजना अधिकारी पुनीत शर्मा ने भरतपुर आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 1 की कम वजन की बच्ची अश्विनी लोधी को गोद लेकर पोषण की जिम्मेदारी ली। उन्होने बच्ची की मां निराशा को पोषण मटका और पोषण सामग्री किट प्रदान कर पोषण परामर्श दिया। इस मौके पर ग्राम पंचायत की पंच श्रीमती मुन्नी बाई ने कम वजन के बच्चे आदित्य और पंच संतोष पटेल ने बच्ची कविता को गोद लेकर पोषण की जिम्मेदारी ली।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें