विधायक श्री जायसवाल ने रुद्रमाली को लिया गोद

क्षेत्र के सभी कुपोषित बच्चों के पोषण में करेंगे सहयोग

कटनी  राष्ट्रीय पोषण माह के समापन पर जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित किये जा रहे स्नेह सरोकार अभियान के अन्तर्गत विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल ने शहर के बी0डी0 अग्रवाल वार्ड की आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 83 के कम वजन के बच्चे रुद्रमाली को गोद लेकर उसके पोषण की जिम्मेदारी ली। इस मौके पर उन्होने विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत आने वाली सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों के अतिकम वजन के बच्चों की अभिभावक और पते के साथ जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश परियोजना अधिकारी को दिये। ताकि सभी कम वजन के बच्चों के पोषण गतिविधियों में स्वयं मदद कर सकें।

            सामुदायिक भवन एमजीएम में आयोजित स्नेह सरोकार के कार्यक्रम में विधायक श्री जायसवाल ने कम वजन के बच्चे को पोषण के लिये गोद लेकर बच्चे की मां अंजू माली को पोषण मटका और पोषण सामग्री किट देकर आवश्यक पोषण परामर्श भी दिया। स्नेह सरोकार कार्यक्रम में जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी वनश्री कुर्वेति ने आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 83 के अतिकम वजन के बच्चे अर्क अग्रवाल को गोद लेकर उनके पोषण की जिम्मेदारी ली।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें