
गांधी जयंती के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अमीता अरोरा की अध्यक्षता एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री संदीप श्रीवास्तव की उपस्थिति में नगर पालिका परिषद द्वारा स्थानीय गांधी पार्क में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगीतिका संगीत महाविद्यालय के संस्थापक पंडित वासुदेव मिश्रा के मार्गदर्शन और प्रमोद जोशी के निर्देशन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी गई। कोरोना संकट के चलते प्रार्थना सभा को प्रतीकात्मक रूप से कम लोगों की उपस्थिति में मास्क पहनकर एवं सोशल डिस्टेंसिंग आदि नियमों का पालन करते हुए संपन्न किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी व अन्य स्टाफ के लोगों के साथ गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।