शस्‍त्र लायसेंस होंगे निरस्‍त

( अशोकनगर )

जमा न करने वालों पर होगी एफआईआर दर्ज-कलेक्‍टर

विधानसभा उप निर्वाचन 2020 की निर्वाचन की घोषणा के साथ ही जिले के समस्‍त शस्‍त्र लायसेंस कलेक्‍टर एवं जिला मजिस्‍ट्रेट श्री अभय वर्मा द्वारा निलंबित कर दिये गए थे। साथ ही जिले के समस्त लाइसेंस धारियों को अपने अपने शस्त्र लाइसेंस संबंधित थाने में तीन दिवस में जमा करने हेतु आदेश जारी किया गया था।
तत्‍संबंधी जानकारी देते हुए कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभय वर्मा ने बताया कि शस्‍त्र जमा करने की निर्धारित अवधि पूर्ण हो जाने पर जमा न करने वाले शस्‍त्र लायसेंस निरस्‍त होगें । साथ ही जमा न करने वालों पर एफआईआर दर्ज की जायेगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें