अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों का किया गया सम्मान –

( होशंगाबाद )

     अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर के अवसर पर वृद्धाश्रम इटारसी एवं पिपरिया में संचालित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को श्रीफल, फूलमाला, वस्त्र, फल एवं महिलाओं को साड़ी इत्यादि सामग्री भेंट कर उनका सम्मान किया गया। साथ ही वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। कार्यक्रम में कोरोना संक्रमण से सुरक्षा हेतु आवश्यक सावधानियों का पालन किया गया।
उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण श्रीमती प्रमिला वाईकर ने बताया कि इटारसी एवं पिपरिया  में आयोजित कार्यक्रम में वृद्धजनो के साथ सुन्दरकांड का पाठ भी किया गया तथा
वृद्धश्रमों में स्थानीय जनप्रतिधियों, गणमान्य नागरिकों, मुख्य नगर पालिका अधिकारी पिपरिया एवं इटारसी, समग्र सामाजिक विस्तार अधिकारियों द्वारा वृद्धजनों को सम्मानित किया गया।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें