आरसीएमएस एवं भू-अभिलेख के सर्विस इंटीग्रेशन उपरांत शीघ्र की जाएगी नकल प्रदाय –

( होशंगाबाद )

डिवीजनल कंसल्टेंट आरसीएमएस वरूण शर्मा ने बताया कि एमपी भू-अभिलेख एवं रेवन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल पर राजस्व न्यायालय के आदेशों की प्रति प्रदाय की सेवा का सर्विस इंटीग्रेशन का काम प्रक्रियाधीन है। उन्होंने बताया कि भोपाल स्तर पर एमपी भू-अभिलेख एवं आरसीएमएस की टीम द्वारा सर्विस इंटीग्रेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। शीघ्र ही सर्विस इंटीग्रेशन उपरांत आयुक्त एवं अपर आयुक्त न्यायालय की नकल लोकसेवा केन्द्रो के माध्यम से आन लाइन प्रदाय सेवा प्रारंभ कर दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि जिले में पूर्व में भी राजस्व न्यायालयीन आदेश की नकल प्रदाय की सेवा ऑनलाइन उपलब्ध की जा रही थी, सर्विस इंटीग्रेशन की कार्यवाही के पश्चात पुन: नकल प्रदाय सेवा सुचारू रूप से क्रियान्वित की जाएगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें