’साइक्लोथॉन एवं प्लॉग रन का हुआ आयोजन’
( सागर )
’राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 151 वीं जयंती पर दिया सेहत और स्वच्छता का संदेश’
सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 151 वीं जयंती के उपलक्ष्य में सागर शहर में स्वच्छता एवं साइकिल के महत्व् को बढ़ावा देने हेतु साइक्लोथॉन एवं प्लॉग रन का आयोजन किया। इसके अंतर्गत स्मार्ट सिटी के कर्यकारी निदेशक श्री आर पी अहिरवार एवं सीईओ श्री राहुल सिंह राजपूत के नेतृत्व में साईकिल रैली सुबह 07:30 बजे भारत चौक लाल स्कूल से प्रारम्भ कर बस स्टैण्ड – परकोटा – कटरा से होते हुऐ म्युनिसिपल स्कूल पर संपन्न हुई। रैली में शामिल सभी साइक्लिस्ट्स ने जोश के साथ साइकिलिंग की और साथ ही शहर के अलग अलग स्थानों पर पैदल चल कर कचरा साफ कर लोगों को स्वछता का संदेश देते हुए जागरूक किया। गंदगी भारत छोड़ो अभियान के तहत स्थानीय लोगों को भी स्वछता की शपथ दिलाई गई।
उल्लेखनीय है कि, केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय ने स्मार्ट सिटीज मिशन के अंतर्गत सभी नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ्य वातावरण प्रदान करने हेतु कई अभियान चलाये है। इन प्रत्येक अभियानों-साइकिलिंग फॉर चेंज चैलेंज, स्ट्रीट फॉर पीपल, रन फॉर फिट, फिट इंडिया आदि पर सागर स्मार्ट सिटी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं।
