स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में खुले में कचरा आदि फेंकने के संबंध में चालानी कार्यवाही आज से –
( सागर )
सागर जिले को स्वच्छ एवं साफ रखने के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 प्रारंभ किया जा रहा है नगर निगम कमिश्नर श्री आर पी अहिरवार ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के लिए सागर को प्रथम स्थान दिलाने के लिए शनिवार से खुले में कचरा फैलाने वालों एवं अन्य प्रकार की गंदगी करने वालों पर चलानी कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।
श्री अहिरवार ने उन्होंने बताया कि निम्नानुसार श्रेणियों में कचरा फेंकने वालों एवं शासन नियमों का पालन ना करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही होगी।
खुले में कचरा फेंकने वालों के विरुद्ध। सूखा गीला कचरा अलग अलग ना देने वालों के विरुद्ध। सिंगल यूज पॉलिथीन का उपयोग करने वालों के विरुद्ध। थोक पॉलिथीन विक्रेताओं के विरुद्ध। निर्माण सामग्री खुले में फेंकने वालों के विरुद्ध। फीकल स्लज खुले में फेंकने वालों के विरुद्ध, पशु मल बाहर फेंकने वालों के विरुद्ध। इन सभी श्रेणियों मैं पुनरावृति करने वालों के विरुद्ध। आयुक्त श्री अहिरवार के निर्देश पर संबंधित अधिकारी राजस्व एवं जोन प्रभारी निर्धारित जुर्माना की कार्रवाई करेंगे।
