बालगृह में नशामुक्ति अभियान कार्यक्रम आयोजित हुआ –

( रतलाम )

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती के अवसर पर नगर में संचालित बालगृह में नशामुक्ति अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक श्री सुरेन्द्रसिंह चौहान द्वारा बालगृह की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा बच्चों, उपस्थित स्वयंसेवक तथा अन्य  समाजजन को सम्बोधित कर नशे से होने वाले परिवार विघटन एव राष्ट्र की जनशक्ति की हानि के बारे में विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के सदस्य श्री जीवराज पुरोहित, रेलवे चाईल्ड लाईन संचालक श्री अनिमेष खिमला, श्री कालूसिंह निनामा उपस्थित थे। देवप्रकाश सेवा संस्थान (बालगृह) अध्यक्ष डा. सुशील कपूर ने आभार व्यक्त किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें