जिले की 70 पंचायतों में प्रारंभ हुये महात्मा गांधी ग्राम सेवा केंद्र

कटनी  प्रत्येक पंचायतों में सीएससी ई-गवर्नेंस एवम डिजिटल इंडिया के माध्यम से नागरिकों को पंचायत में ही समस्त डिजिटल सुविधाए उपलब्ध हो सके ओर ग्राम के नागरिकों को शहरी क्षेत्र से निर्भरता कम करने के उद्देश्य से शाशन द्वारा प्रत्येक पंचायतों में महात्मा गांधी ग्राम सेवा केन्द्र खोले जा रहे है।

            कटनी जिले में कलेक्टर शशिभूषण सिंह के निर्देशन व सीईओ जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे के मार्गदर्शन पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म दिन के अवसर पर आज 2 अक्टूबर को जिले की कुल 102 चयनित ग्राम पंचायतों में से 70 ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी ग्राम सेवा केन्द्रों का शुभारंभ किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इसी क्रम में ग्राम पंचायत बरक्षेका में महात्मा गांधी ग्राम सेवा केन्द्र के शुभारंभ अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती अहिल्या बाई ने केन्द्र का शुभारंभ किया। इस दौरान एमजीजीएस के जिला प्रबंधक प्रकाश गर्ग, सीएससी राज्य मैनेजर उपेन्द्र त्रिपाठी, ब्लॉक को-ऑर्डिनटर राजुल कुशवाहा एवम ग्राम पंचायत सचिव तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इसी प्रकार ग्राम पंचायत पहाड़ी में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर नवीन त्रिपाठी, ज्ञानदीप तिवारी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें