श्री कृष्ण वृद्धाआश्रम दद्दाधाम कटनी में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर

कटनी  मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी अचल कुमार पालीवाल के मार्गदर्शन एवं  सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कस्तवार के निर्देशन में आज 2 अक्टूबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी द्वारा श्री कृष्ण वृद्धाआश्रम दद्दा धाम कटनी मे गांधी जयंती के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।

इस अवसर पर पैरालीगल वॉलियंटियर प्रीति सेन, अविषय कुशवाहा ने वृद्धजनों को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, भरण पोषण एवं विधि की महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में वृद्ध आश्रम एवं जिला प्राधिकरण के कर्मचारीगण की उपस्थिति रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें