राजस्व अधिकारियों ने व्यक्त किया शोक

कटनी – जिले की बडवारा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार मोती सिंह परते के आकस्मिक निधन पर कलेक्टर शशिभूषण सिंह सहित जिले के राजस्व अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में शोक सभा आयोजित कर स्वर्गीय श्री परते को श्रृद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर अपर कलेक्टर व सीईओ जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे, एसडीएम बलवीर रमन, डिप्टी कलेक्टर नदीमा शीरी, संघमित्रा गौतम, तहसीलदार मुनौव्वर खान संदीप श्रीवास्तव सहित अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें