पशुओं के प्रति संवदेनशीलता, सहानुभूति और सहृदयता आवश्यक – मुख्यमंत्री श्री चौहान

( भोपाल )

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व पशु दिवस के अवसर पर कहा है कि यह पृथ्वी सभी के लिए है। केवल मनुष्य ही नहीं पशु-पक्षी, पेड़-पौधों से पृथ्वी की समग्रता पूर्ण होती है। पर्यावरण संतुलन के लिए भी पशुओं का अस्तित्व महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि राज्य शासन पशुओं के कल्याण और संरक्षण की दिशा में निरंतर सक्रिय है। पशुपालन विभाग द्वारा संचालित पशु चिकित्सालयों में सुविधाओं का विस्तार और वन विभाग द्वारा कठिन परिस्थितियों में पशुओं की देखभाल तथा उनके उपचार के लिए किए जा रहे प्रयास इसके प्रतीक हैं। स्वयंसेवी संस्थाएं भी पशुओं की देखभाल में सक्रिय हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पशुओं के प्रति संवदेनशीलता, सहानुभूति और सहृदयता आवश्यक है। राज्य शासन द्वारा इस दिशा में जागरूकता के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 4 अक्टूबर को विश्व पशु दिवस मनाया जाता है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें