शासकीय उचित मूल्य की दुकान निलंबित –
( इन्दौर )
खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा की की गई जांच में विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं पाई जाने से तिरूपति प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित शासकीय उचित मूल्य दुकान को समीप की शासकीय उचित मूल्य दुकान को जय मालवा महिला प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार 10/2 उषागंज छावनी से से संलग्न किया गया है।
