आधार बनाने का कार्य प्रारंभ –
( श्योपुर )
कार्यपालक संचालक, राज्य लोक सेवा अभिकरण भोपाल के निर्देशानुसार श्योपुर जिले में संचालित लोक सेवा केन्द्र श्योपुर, वीरपुर, बडौदा, कराहल एवं विजयपुर में आधार बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
जिला प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन श्री योगेश पुरोहित ने बताया कि कार्यपालक संचालक, राज्य लोक सेवा अभिकरण भोपाल के निर्देशो के पालन में वर्तमान में आम नागरिको की सुविधा के लिए विगत 01 सितंबर 2020 से लोक सेवा केन्द्र श्योपुर, वीरपुर, बडौदा पर आधार बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। आम नागरिक इन लोक सेवा केन्द्रो पर अपना आधार बनाने का कार्य करा सकते है।
