सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर एम्स ने दी फाइनल रिपोर्ट, कंगना रनौत ने उठाए सवाल

एम्स ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को आत्महत्या करार दिया है. इस रिपोर्ट के बाद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने एक के बाद एक चार ट्वीट किए. इन ट्वीट में उन्होंने इस मामले में फिर से नए सवाल खड़े कर दिए हैं.

Looked impulsive': Kangana Ranaut on her first reaction hearing about Sushant Singh Rajput's demise

मुंबई. दिल्ली स्थित एम्स ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की हत्या के शक को खारिज करते हुए उसे आत्महत्या करार दिया है. सुशांत की मौत के मामले में शुरू से ही मुखर बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने इस रिपोर्ट के बाद एक के बाद एक चार ट्वीट किए. इन ट्वीट में उन्होंने इस मामले में फिर से नए सवाल खड़े कर दिए हैं.

शनिवार शाम को कंगना ने लगातार चार ट्वीट किए और सवाल उठाया कि क्या किसी को आत्महत्या के लिए उकसाना अपराध नहीं है? एम्स की फाइनल रिपोर्ट आने के बाद कंगना ने सुशांत की मौत के पीछे बॉलीवुड में पनप रहे माफिया की ओर संकेत किया है.

लगातार किए गए चार ट्वीट में से पहले ट्वीट में कंगना ने लिखा – यंग और एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी व्यक्ति एक दिन ऐसे ही जागकर खुद को खत्म नहीं कर लेता. सुशांत ने कहा था कि उन्हें परेशान किया जा रहा था. वे अपनी जिंदगी के लिए डरे हुए थे. उन्होंने कहा था कि मूवी माफिया ने उन्हें बैन कर दिया और उन्हें परेशान कर रहे हैं. झूठे रेप के आरोप लगाए जाने के बाद वे मानसिक रूप से प्रभावित हुए थे.

तीसरे ट्वीट में कंगना ने लिखा है कि, उन्होंने खुलकर यशराज फिल्म्स के पतन के बारे में बात की थी. यह सब जानते हैं कि उन्हें कई बड़े प्रोडक्शन हाउस द्वारा बैन कर दिया गया था. उनकी कई फिल्मों को डंप किया गया, जो कि स्पष्ट साजिश की तरह लगता है.

अपने चौथे और आखिरी ट्वीट में कंगना सवाल करते हुए लिखती हैं कि – सुशांत की मौत से पहले उनके परिवार ने शिकायत की थी कि उनकी जिंदगी को खतरा है. वे जीना चाहते थे. लेकिन, फिल्में छोड़ना चाहते थे. वे कुर्ग में सेटल होना चाहते थे. फिर उन्हें किसने ब्लैकमेल किया?

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें