सुशांत राजपूत केस : आदित्य ठाकरे से जुड़े सवाल पर देवेंद्र फडणवीस ने दिया ये जवाब

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कहा कि BJP के किसी नेता ने भी ‘‘प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष’’ रूप से राज्य के मंत्री आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) का नाम बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले में नहीं लिया है.

सुशांत राजपूत केस : आदित्य ठाकरे से जुड़े सवाल पर देवेंद्र फडणवीस ने दिया ये जवाबमुंबई: 

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के किसी नेता ने भी ‘‘प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष” रूप से राज्य के मंत्री आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) का नाम बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले में नहीं लिया है. यहां बाणेर में एक कोविड-19 (COVID-19) अस्पताल के उद्घाटन संबंधी एक कार्यक्रम के इतर फडणवीस ने पत्रकारों से कहा कि मामले में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं.

14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट पर फंदे से लटके पाये गए थे. केन्द्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने हाल में मामले की जांच अपने हाथ में ली है. देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘‘भाजपा के किसी भी नेता ने (राजपूत मामले में) प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आदित्य ठाकरे का नाम नहीं लिया है. मामले में जिस तरह के खुलासे सामने आ रहे हैं, मुझे लगता है कि वे हैरान करने वाले हैं.” राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता ने आश्चर्य जताया कि सीबीआई की जांच से पहले ये सभी खुलासे क्यों नहीं हुए.

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें