शासकीय आवासों का भौतिक सत्यापन होगा

( होशंगाबाद )

अनाधिकृत रहने वालों पर होगी कार्रवाई

  नर्मदापुरम् संभाग के आयुक्त श्री रजनीश श्रीवास्तव ने जिले में स्थित समस्त शासकीय आवासों का भौतिक सत्यापन कराने के तीनों जिले के जिला कलेक्टर को निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा है कि सत्यापन के दौरान यह देखा जाए कि जिन शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को शासकीय आवास आवंटित किए गए हैं, उनका स्वयं का मकान तो नहीं है। साथ ही यह भी देखें कि ऐसे अधिकारी-कर्मचारीगण जो सेवानिवृत्त हो गए हैं, परन्तु वे सेवानिवृत्ति के उपरांत भी अनाधिकृत रूप से शासकीय आवास में निवास कर रहे हैं। इसके अलावा उन अधिकारियों-कर्मचारियों को भी चिन्हित किया जाए, जिन्हें शासकीय आवास आवंटित है, लेकिन वे मुख्यालय पर न रहकर बाहर से आना-जाना कर रहे हैं।
आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि उपरोक्तानुसार ऐसे अधिकारियों-कर्मचारियों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा की गई कार्रवाई से 15 दिवस के अंदर उनको अवगत कराया जाए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें