अधिकारी-कर्मचारी मुख्यालय पर ही निवास करें- कलेक्टर श्री सिंह –
( होशंगाबाद )
कलेक्टर श्री धनंजय सिंह ने जिले में पदस्थ सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने नियत मुख्यालय पर ही निवास करें। उन्होंने कहा है कि कोई भी अधिकारी बगैर सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अन्यत्र प्रस्थान न करे। साथ ही अन्य स्थानों से अप-डाउन भी नहीं किया जाए। बगैर सूचना के मुख्यालय से अनुपस्थित रहने एवं बिना अवकाश स्वीकृति के अवकाश पर रहने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
