श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी एडीएम बनाए गये

( उज्जैन )

कलेक्टर ने अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन किया

 कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आशीष सिंह ने प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से भाप्रसे एवं राप्रसे के अपर कलेक्टरों के मध्य कार्य विभाजन आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अंतर्गत अपर कलेक्टर (आईएएस) श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी को एडीएम बनाया गया है। साथ ही उन्हें अपर जिला मजिस्ट्रेट की हैसियत से विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत न्यायिक एवं अर्ध न्यायिक तथा अन्य प्रशासनिक कार्य सौंपे गये हैं।
कलेक्टर ने अपर कलेक्टर श्री अवि प्रसाद (आईएएस) को उज्जैन नगर, उज्जैन ग्रामीण, कोठी महल, महिदपुर, घट्टिया, तराना, झारडा एवं माकडौन क्षेत्राधिकार के अंतर्गत राजस्व प्रकरणों का निराकरण और अन्य कार्य सौंपे हैं।
अपर कलेक्टर (आईएएस) एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अंकित अस्थाना को प्रधानमंत्री जनधन योजना, कौशल उन्नयन एवं तकनिकी शिक्षा, मुख्यमंत्री वीसी, महिला आर्थिक विकास निगम, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई, पाठ्यपुस्तक निगम एवं अन्य कार्य सौंपे गये हैं।
अपर कलेक्टर श्रीमती बिदीशा मुखर्जी को खाचरौद, नागदा और बड़नगर तहसील क्षेत्राधिकार के अंतर्गत राजस्व प्रकरणों का निराकरण, राजस्व प्रकरणों में नामांकन, सीमांकन, बटांकन एवं डायवर्जन आदि प्रकरणों पर शक्ति से पर्यवेक्षण एवं अन्य कार्य सौंपे गये हैं।
अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र सिंह चौहान को कोरोना संबंधी कार्य, विक्रम विश्वविद्यालय, ऊर्जा विकास, एमपीईबी, मध्यप्रदेश गृह निर्माण अधोसंरचना का प्रभारी अधिकारी बनया गया है। साथ ही श्री चौहान जिले के सीएम हेल्पलाईन के नोडल अधिकारी होंगे। इसके अलावा उन्हें सीईओ उज्जैन स्मार्ट सिटी और कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्यों का दायित्व सौंपा गया है।
आदेश के तहत श्री सूर्यवंशी के लिंक अधिकारी श्री अवि प्रसाद, श्री अवि प्रसाद की लिंक अधिकारी श्रीमती मुखर्जी, श्रीमती मुखर्जी के लिंक अधिकारी श्री चौहान, श्री अस्थाना के लिंक अधिकारी श्री अवि प्रसाद और श्री चौहान की लिंक अधिकारी श्रीमती मुखर्जी होंगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें